पांच हजार का इनामी शराब कारोबारी गिरफ्तार

पांच हजार का इनामी शराब कारोबारी गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

हरसिद्धि। थाना क्षेत्र के गायघाट टाली टोला निवासी पांच हजार रुपये के इनामी शराब कारोबारी पप्पू पटेल उर्फ उदय पटेल को हरसिद्धि पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी सुभाष पटेल का पुत्र बताया गया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से शराब कारोबार से जुड़े मामलों में वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ हरसिद्धि थाना में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज हैं। आरोपी के विरुद्ध दर्ज मामलों में हरसिद्धि थाना कांड संख्या 305/24 दिनांक 04 जून 2024, कांड संख्या 12/25 दिनांक 07 जनवरी 2025, कांड संख्या 804/25 दिनांक 07 दिसंबर 2025, कांड संख्या 712/25 दिनांक 09 अक्टूबर 2025 तथा कांड संख्या 284/26 शामिल हैं।

सभी मामलों में बिहार मद्य निषेध अधिनियम की धारा 30(ए) के तहत कार्रवाई की गई है। इसके अलावा आरोपी हरसिद्धि थाना कांड संख्या 103/26 दिनांक 17 फरवरी 2026 में भी वांछित था। पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद उसे गिरफ्तार करने में सफलता मिली। इसकी जानकारी  देते हुए  थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि शराब कारोबारियों एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page