मोतिहारी नगर निगम अंतर्गत 60 करोड़ की लागत से कुल 151 योजनाओं का होगा क्रियान्वयन

मोतिहारी नगर निगम अंतर्गत 60 करोड़ की लागत से कुल 151 योजनाओं का होगा क्रियान्वयन
Facebook WhatsApp

– जनहित एवं विकास कार्यों के प्रति नगर निगम पूर्णतः प्रतिबद्ध: महापौर प्रीति कुमारी
मोतिहारी। नगर निगम मोतिहारी क्षेत्र अंतर्गत सभी 46 वार्डों में नागरिकों के सुगम आवागमन एवं जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से पथ एवं नाला निर्माण से संबंधित लगभग ₹60 करोड़ की लागत से कुल 151 योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाना है। उक्त योजनाओं में से प्रथम चरण अंतर्गत कुल 50 योजनाओं हेतु लगभग ₹24,53,16,750.00 (चौबीस करोड़ तिरपन लाख सोलह हजार सात सौ पचास रुपये) की प्राक्कलित राशि की निविदा आमंत्रित की गई।

यह निविदा प्रक्रिया महापौर प्रीति कुमारी, नगर आयुक्त आशीष कुमार एवं उप महापौर लालबाबू प्रसाद की उपस्थिति में नगर आयुक्त कक्ष में संपन्न हुई। नगर निगम मोतिहारी शहर के सर्वांगीण विकास, बेहतर आधारभूत सुविधाओं, स्वच्छ एवं सुदृढ़ जल निकासी व्यवस्था तथा नागरिक सुविधाओं को और अधिक मजबूत बनाने हेतु निरंतर कार्य कर रहा है।

इन योजनाओं के क्रियान्वयन से शहर में आवागमन और अधिक सुगम होगा तथा जलजमाव जैसी समस्याओं के स्थायी समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति सुनिश्चित होगी।नगर निगम मोतिहारी जनहित एवं विकास कार्यों के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा शहर को स्वच्छ, सुंदर, सुव्यवस्थित एवं विकसित नगर बनाने हेतु निरंतर कार्यरत है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page