एक नाली बंदूक व धारदार हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

एक नाली बंदूक व धारदार हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
Facebook WhatsApp


रक्सौल। अनुमंडल के रामगढ़वा थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संभावित अपराध की योजना को विफल कर दिया।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर एक आरोपी को एकनाली बंदूक एवं धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, एक दिन पूर्व ग्राम वर्दियाही घाट में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक पक्ष के पास हथियार मौजूद है, जिसका उपयोग किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने में किया जा सकता है।

सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष आनंद के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में पुलिस निरीक्षक अनुज कुमार पाण्डेय, थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह एवं अपर थानाध्यक्ष सुमित कुमार प्रसाद शामिल थे।

गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वर्दियाही गांव में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने कृष्णा ठाकुर, पिता स्वर्गीय राजकुमार ठाकुर, निवासी वर्दियाही, थाना रामगढ़वा, जिला पूर्वी चंपारण को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कमरे से एक एकनाली बंदूक एवं एक धारदार हथियार बरामद किया गया।
इस मामले में रामगढ़वा थाना कांड संख्या 269/26 दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page