ट्विशा शर्मा मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: लिया संज्ञान, चीफ जस्टिस की बेंच आज करेगी सुनवाई

ट्विशा शर्मा मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: लिया संज्ञान, चीफ जस्टिस की बेंच आज करेगी सुनवाई
Facebook WhatsApp

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सेवानिवृत्त जज की बहू और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के मामले का सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है।मामले में सोमवार को देश के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की पीठ सुनवाई करेगी।

रविवार को ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम होगा। इसके लिए दिल्ली एस्म की चार सदस्यी टीम विशेष फॉरेंसिक टीम हाईटेक इक्विपमेंट के साथ शनिवार रात राज्य सरकार के चार्टर्ड विमान से भोपाल पहुंच गई। रविवार को एम्स भोपाल में ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम किया जाएगा।

दरअसल, मप्र उच्च न्यायालय के आदेश के बाद दिल्ली एम्स के डायरेक्टर को मेडिकल बोर्ड गठित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके बाद फॉरेंसिक विभाग के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता की निगरानी में चार वरिष्ठ डॉक्टरों का विशेष बोर्ड बनाया गया है, जो पूरे मामले की दोबारा जांच करेगा। दिल्ली से आई डॉक्टरों की टीम रविवार को एम्स भोपाल पहुंचकर पोस्टमार्टम करेगी। बताया जा रहा है कि पूरी प्रक्रिया वीडियोग्राफी और तय फॉरेंसिक प्रोटोकॉल के तहत की जाएगी, ताकि मौत के कारणों को लेकर किसी तरह का संदेह न रहे।

इधर, जबलपुर से गिरफ्तार किेए गए ट्विशा के पति समर्थ सिंह को पुलिस ने शनिवार को भोपाल की जिला अदालत में पेश किया। अदालत नेसमर्थ सिंह की 7 दिन की पुलिस रिमांड मंजूर की है। साथ ही उसका पासपोर्ट जब्त करने के आदेश दिए हैं।

गौरतलब है कि 12 मई की रात भोपाल के कटारा हिल्स में ट्विशा की संदिग्ध मौत हुई थी। ससुराल पक्ष ने इसे आत्महत्या बताया था, जबकि मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। भोपाल कोर्ट में सास गिरिबाला की जमानत निरस्त करने के लिए आवेदन दायर किया गया है। इस पर सोमवार को सुनवाई होगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मामले की जांच सीबीआई से कराने पर सहमति दे दी है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page