चंचल बाबा ने मानस सत्संग समिति लिखित स्मारिका का लोकार्पण किया
मोतिहारी। मानस सत्संग समिति के द्वारा लिखित एवं संपादित स्मारिका का रविवार को लोकार्पण श्रीश्री 1008 श्री शक्तिशरणानंद सरस्वती चंचल बाबा ने किया। लोकार्पण समारोह का आयोजन अम्बिका नगर स्थित चंचल बाबा आश्रम परिसर में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मानस सत्संग के अध्यक्ष प्रो. शोभाकान्त चौधरी ने की।
सर्वप्रथम मानस सत्संग समिति नें शाल ओढ़ाकर चंचल बाबा का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर स्मारिका का लोकार्पण करते हुए चंचल बाबा ने रामचरितमानस एवं रामकथा गंगा के प्रति समर्पण हेतु मानस सत्संग समिति को साधुवाद दिया।
इस अवसर पर चंचल बाबा के द्वारा मानस सत्संग समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को आशीर्वाद स्वरूप स्मृति चिह्न प्रदान किये। समारोह में नगर निगम मोतिहारी के उप महापौर डॉ. लालबाबू प्रसाद ने मोतिहारी में रामचरितमानस गाथा परंपरा को जीवंत रखने के लिए समिति के प्रति धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।
समारोह में प्रो. सुरेश चन्द्र , प्रो. रामनिरंजन पांडेय, अवध किशोर द्विवेदी, उमेश कुमार , संजय कुमार तिवारी, विनय कुमार, शोभाकांत चौधरी, जितेंद्र त्रिपाठी, अरुण कुमार सिन्हा, अनिवेश कुमार, उमाशंकर पांडेय, विनोद तिवारी आदि उपस्थित थे ।

