हत्या के प्रयास समेत अन्य मामलों में फरार 10 आरोपी गिरफ्तार

हत्या के प्रयास समेत अन्य मामलों में फरार 10 आरोपी गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

-कुर्की  के डर से दो महिलाओं ने किया सरेंडर

मोतिहारी। हरसिद्धि थाना पुलिस ने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष छापेमारी अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। इस अभियान के दौरान हत्या के प्रयास सहित विभिन्न आपराधिक मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस की इस कार्रवाई से फरार अपराधियों में हड़कंप मच गया है। वही कुर्की जप्ती के डर से गुड्डुपुर की दो महिलाएं पुलिस के समक्ष सरेंडर किया है। जो चन्द्रमा दास की पत्नी चंपा देवी व शिवनाथ दास की पत्नी भगवतीया देवी शामिल है।

थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस छापेमारी कर हत्या के प्रयास के मामले में मठलोहियार गांव के ब्रह्मा सिंह, प्रमोद पासवान, लौकरिया निवासी जयप्रकाश सिंह की पत्नी बिंदु देवी, अनिरुद्ध कुमार तथा धवही की सुखली देवी को गिरफ्तार किया गया है। इनमें प्रमोद पासवान पिछले छह वर्षों से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था, जिसको पकड़ना पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

इसके अलावा गायघाट क्षेत्र में छापेमारी के दौरान शराब कारोबारी उदय पटेल को 25 लीटर अवैध चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं शराब कारोबार से जुड़े अन्य फरार आरोपियों में हरसिद्धि अहीर टोली के रंजन सहनी और धवही नंहकार के चंदेश्वर दास को भी पुलिस ने दबोच लिया।

थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि इस विशेष अभियान में थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी, पुलिसकर्मी, चौकीदार और दफादार सक्रिय रूप से शामिल थे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे। पुलिस की इस कार्रवाई से आम लोगों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page