डीआरआई ने वाराणसी में हवाई अड्डे पर 6.93 करोड़ का गांजा किया जब्त, दो यात्री गिरफ्तार

डीआरआई ने वाराणसी में हवाई अड्डे पर 6.93 करोड़ का गांजा किया जब्त, दो यात्री गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

वाराणसी। राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) के विकसित एक विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर डीआरआई के अधिकारियों ने रविवार को वाराणसी में लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर बैंकॉक से वाराणसी आई फ्लाइट संख्या IX-215 से पहुंचे दो यात्रियों को रोककर तलाशी ली।दोनों यात्रियों के सामान की जांच के दौरान कई पैकेट में एक हरे रंग का गांठदार, तेज गंध वाला पदार्थ मिला, जो फील्ड परीक्षण करने पर गांजा पाया गया।

डीआरआई की टीम के अनुसार दोनों यात्रियों के सामान से कुल 19.8 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाला गांजा (हाइड्रोपोनिक वीड) बरामद कर जब्त किया गया।बरामद मादक पदार्थ हाइड्रोपोनिक गांजा, मिट्टी के बिना, पोषक तत्वों से युक्त पानी में नियंत्रित वातावरण में उगाया जाता है। इसकी पोटेंसी सामान्य गांजा से अधिक होती है और अवैध बाजार में इसकी अत्यधिक मांग रहती है। जब्त मादक पदार्थ की अवैध बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 6.93 करोड़ है। दोनों यात्रियों को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page