रक्सौल स्टेशन पर लावारिस बैग से बीयर व शराब बरामद

रक्सौल स्टेशन पर लावारिस बैग से बीयर व शराब बरामद
Facebook WhatsApp


रक्सौल। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को रक्सौल रेलवे स्टेशन परिसर में जांच अभियान के दौरान जीआरपी ने एक लावारिस ट्रॉली बैग से भारी मात्रा में शराब बरामद किया है।

थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों की लगातार तलाशी व निगरानी की जा रही है। ट्रेनों में गश्त तेज कर दी गई है, ताकि किसी प्रकार की अवैध गतिविधि को रोका जा सके। इसी दौरान गस्ती दल की नजर स्टेशन पर रखे एक संदिग्ध ट्रॉली बैग पर पड़ी। जब बैग की जांच की गई तो उसमें 36 पीस बीयर की बोतलें और 11 पीस ऑफिसर चॉइस व्हिस्की टेट्रा पैक बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार, यह बैग किसका है और कहां से लाया गया, इसकी जांच की जा रही है। अनुमान है कि शराब तस्करी के उद्देश्य से इसे स्टेशन पर छोड़ा गया था। बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है।

थाना प्रभारी ने बताया कि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की तस्करी, अवैध शराब व आपराधिक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जीआरपी ने यात्रियों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page