नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर यूथ ऑर्गेनाइजेशन ने निकाला विरोध मार्च
मोतिहारी। नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बिहार यूथ ऑर्गेनाइजेशन, पूर्वी चंपारण के द्वारा विरोध प्रदर्शन एवं शांतिपूर्ण मार्च निकाला गया। इस प्रदर्शन में शामिल छात्र-छात्राओं सरकार एवं नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के खिलाफ जमकर नारे लगाए।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लगातार पेपर लीक की घटनाओं से लाखों छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। वर्षों की मेहनत और तैयारी के बाद भी छात्रों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में बार-बार गड़बड़ी होना, शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। बिहार यूथ ऑर्गेनाइजेशन ज़िला अध्यक्ष अरमान खान ने मांग किया है कि नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर सरकार कठोर कार्रवाई करे।
छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद हो और परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाए। वहीं मानव संसाधन मंत्री केंद्र सरकार तत्काल नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें। प्रदर्शन में मोहम्मद जुबेर अहमद, सुल्तान साफी, मुनाफ साफी, शहजाद अहमद, हलाल खान, आसिफ खान, सुल्तान महताब, शाहबाज सहित अन्य कई शामिल थे।

