भारत नेपाल सीमा पर  चौकसी,32 किलो से अधिक गांजा के साथ कार चालक गिरफ्तार 

भारत नेपाल सीमा पर  चौकसी,32 किलो से अधिक गांजा के साथ कार चालक गिरफ्तार 
Facebook WhatsApp

रक्सौल। भारत-नेपाल सीमा पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 47 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल को बड़ी सफलता मिली है।

संजय पांडेय, कमांडेंट 47 वीं वाहिनी एसएसबी रक्सौल के निर्देशानुसार रविवार को मैत्री ब्रिज चेक पोस्ट के समीप विशेष जांच अभियान चलाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार को  लगभग 11:24 बजे विशेष सूचना के आधार पर बॉर्डर पिलर संख्या-309/33 के पास ड्यूटी पर तैनात एसएसबी जवानों ने नेपाल से भारत आ रही एक डसटन कार संख्या BR 06 पीडी / 5470 को रोककर गहन तलाशी ली। इस दौरान वाहन से 32.450 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

जबकि  चालक मन्टू कुमार, बडहरवा महानंद, थाना-कल्याणपुर, पूर्वी चंपारण  को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ के बाद बरामद गांजा, वाहन एवं गिरफ्तार चालक को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए हरैया थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।

एसएसबी के अधिकारियों ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 47 वीं वाहिनी एसएसबी द्वारा पूर्व में भी कई बड़ी खेपों की जब्ती की जा चुकी है तथा भविष्य में भी अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page