नरकटियागंज से 2 नई मेमू ट्रेनों का शुभारंभ, दरभंगा और मुजफ्फरपुर के लिए अब डायरेक्ट ट्रेन

नरकटियागंज से 2 नई मेमू ट्रेनों का शुभारंभ, दरभंगा और मुजफ्फरपुर के लिए अब डायरेक्ट ट्रेन
Facebook WhatsApp

पश्चिम चंपारण। नरकटियागंज जंक्शन पर सोमवार को दो महत्वपूर्ण मेमू सवारी ट्रेनों के विस्तारित परिचालन का शुभारंभ किया गया।कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने नरकटियागंज-दरभंगा मेमू सवारी गाड़ी तथा सिकटा-मुजफ्फरपुर मेमू सवारी गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार और सिकटा विधायक समृद्ध वर्मा भी मौजूद रहे।

रेलवे द्वारा आयोजित समारोह में नेताओं ने ट्रेनों के विस्तार को क्षेत्र के विकास और यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। पहले दरभंगा-रक्सौल के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन अब नरकटियागंज से दरभंगा के बीच चलेगी, जबकि मुजफ्फरपुर-रक्सौल मेमू ट्रेन का विस्तार कर उसे सिकटा तक कर दिया गया है।इससे पश्चिम चंपारण और नेपाल सीमा क्षेत्र के यात्रियों को सीधी रेल सुविधा मिलेगी। बता दें कि अमान परिवर्तन के बाद पहली बार नरकटियागंज से दरभंगा के लिए सीधी मेमू सवारी गाड़ी का परिचालन शुरू किया गया है।

कार्यक्रम में एडीआरएम सन्नी सिन्हा ने केंद्रीय मंत्री, सांसद और विधायक को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। मंच संचालन सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति ने किया।

इस मौके पर एईएन राजीव कुमार, स्टेशन अधीक्षक मोहम्मद कलीम, आईओडब्लयू दिनेश मंडल, नोडल अधिकारी सह सीटीटीईआई अब्दुल हन्नान अंसारी, टेलीकॉम जेई मणिकांत कुमार उपस्थित रहे। साथ ही, काफी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि जंक्शन पर वाशिंग पिट निर्माण का टेंडर हो चुका है, लेकिन कार्य अब तक शुरू नहीं हो पाया है।उन्होंने कहा कि परियोजना को शीघ्र शुरू करने के लिए रेल अधिकारियों को तत्परता दिखानी होगी। मंत्री ने कहा कि वाशिंग पिट बनने के बाद यहां से बड़े शहरों के लिए नई ट्रेनों का परिचालन हो सकेगा।आने वाले दिनों में जंक्शन का स्वरूप पूरी तरह बदल जाएगा। उन्होंने कहा कि रेल मंत्री से चंपारण में एक नई रेल परियोजना शुरू करने की मांग की गई है।

वही सांसद सुनील कुमार ने कहा कि यह ट्रेन विस्तार क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग थी। उन्होंने बताया कि रेल मंत्री के प्रयास से रक्सौल तक आने वाली ट्रेन को अब नरकटियागंज तक विस्तारित किया गया है।

उन्होंने कहा कि अमृत भारत ट्रेन समेत कई सवारी और स्पेशल ट्रेनों का परिचालन बेतिया, गोरखपुर और सिकटा रेलखंड में किया जा रहा है।बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस में 12 के स्थान पर अब 16 डिब्बों की स्वीकृति मिली। सिकटा विधायक समृद्ध वर्मा ने कहा कि दोनों मेमू ट्रेनों के विस्तार से सिकटा क्षेत्र की जनता के लिए काफी लाभदायक होगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page