नदी के बीच नाव पर बने अवैध शराब भट्ठी को पुलिस ने किया ध्वस्त

नदी के बीच नाव पर बने अवैध शराब भट्ठी को पुलिस ने किया ध्वस्त
Facebook WhatsApp

-1500 लीटर अवैध चुआई शराब किया गया नष्ट

पूर्वी चंपारण। जिले के बंजरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। देशी और विदेशी शराब के लिए बदनाम झखिया के समीप धनौती नदी के बीच नाव पर चल रही शराब की एक अवैध भट्ठी को ध्वस्त किया है।बंजरिया थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि झखिया में नदी के किनारे कुछ तस्कर नाव पर अवैध रूप से शराब चुलाई का काम कर रहे है। लिहाजा सूचना के आलोक में वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर तत्काल पुलिस टीम का गठन कर मौके पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान, पुलिस जब नदी के बीच पहुंची,तो देखा कि नाव पर भट्ठी लगाकर शराब का निर्माण किया जा रहा था।

पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही शराब तस्कर मौके से फरार हो गए। इसके बाद, पुलिस ने नाव के सहारे नदी में लगी सभी अवैध भट्ठियों को ध्वस्त कर बड़ी मात्रा में अर्धनिर्मित शराब को नष्ट किया गया ।थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि इस कार्रवाई में लगभग 1500 लीटर अर्धनिर्मित चुआई शराब को विनष्ट किया गया।

उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।इस कार्रवाई से इलाके में अवैध शराब के कारोबारियों में खलबली मच गई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। यहां बता दे बिहार में शराबबंदी को सफल बनाने के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है,वही तस्कर भी रोज नए-नए तरीकों निकाल रहे है, बावजूद कानून का शिकंजा लगातार कसा जा रहा है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page