स्वतंत्रता सेनानी के उत्तराधिकारियो को दिया गया परिचय पत्र
मोतिहारी। अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन की बैठक रविवार को संगठन कार्यालय बेलबनवा में जिलाध्यक्ष किशोर पाण्डेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
इस अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार जिला पदाधिकारी पूर्वी चंपारण द्वारा जारी स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिचय पत्र का वितरण संगठन के जिलाध्यक्ष किशोर पाण्डेय एवं कार्यकारी अध्यक्ष अमिता निधि ने संयुक रूप से उत्तराधिकारियों के बीच किया।
परिचय प्राप्त करने वाले स्वतंत्रता सेनानी मंगल प्रसाद सिंह लखौरा बरवा के वंशज उत्तराधिकारी वीरेंद्र प्रसाद सिंह, नंदकिशोर सिंह, सुनील कुमार सिंह, शशि कुमार सिंह उर्फ राम सिंह, पवन कुमार सिंह शामिल रहे। इस अवसर संगठन के महासचिव राजकिशोर शर्मा, किशोरी साह, रत्नेश्वर शर्मा, पंकज शर्मा, भोला सहनी, रामेश्वर गुप्ता इत्यादि उपस्थित रहे।

