हरसिद्धि के बलुआ हाई स्कूल में किसान संगोष्ठी आयोजित
– 150 किसान किए गये पुरस्कृत
मोतिहारी। हरसिद्धि प्रखंड क्षेत्र के उज्जैनलोहियार पंचायत स्थित बलुआ हाई स्कूल के प्रांगण में पायनियर बीज कंपनी द्वारा किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, वरीय पत्रकार अजय कुमार, पैक्स अध्यक्ष शिवाकांत पाण्डेय, झुना कुशवाहा एवं रामाश्रय साहनी सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए पायनियर कंपनी के टीएसएम कृष्ण मुरारी चौधरी ने कहा कि बदलते और प्रतिकूल मौसम के बावजूद अधिक उपज प्राप्त करने के लिए उन्नत धान बीज का चयन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने किसानों को पायनियर के धान 27पी37 किस्म के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए इसे भरोसेमंद और अधिक उत्पादन देने वाला बीज बताया।
उन्होंने किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाने और नई तकनीकों से जुड़ने का भी आह्वान किया।मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि पायनियर कंपनी के धान बीज ने किसानों के बीच अपनी विशेष पहचान बनाई है और आज यह किसानों के दिलों पर राज कर रहा है। उन्होंने किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज के उपयोग से उत्पादन बढ़ाने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुति के रूप में डांडिया डांस का भी आयोजन किया गया, जिसका किसानों ने भरपूर आनंद उठाया।
इसके साथ ही लक्की ड्रॉ का आयोजन भी हुआ, जिसमें लगभग 500 किसानों ने भाग लिया। लक्की ड्रॉ के माध्यम से करीब 150 किसानों को पायनियर कंपनी द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर किसान ध्रुप सिंह, पप्पू राय, बलिराम सिंह, सिकिंदर राय, अजय सिंह, मुन्ना सिंह, राजू सिंह, राजकुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक खेती की जानकारी देकर उनकी आय बढ़ाने के लिए प्रेरित करना रहा।

