दो दिवसीय बढ़ते जलवायु परिवर्तन पर कार्यशाला का आयोजन
मोतिहारी। सदर प्रखंड के बाढ़ आश्रय स्थल मधुबनीघाट में 16 एवं 17 मई को कार्ड्स तथा क्राय (चाइल्ड राइट्स एंड यू) के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय जलवायु परिवर्तन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य किशोरियों को जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।
कार्यशाला में प्रशिक्षक शशिभूषण प्रसाद ने मौसम, जलवायु, जलवायु परिवर्तन, वैश्विक तापमान वृद्धि, ग्रीनहाउस गैस, कार्बन उत्सर्जन, जीवाश्म ईंधन, वायुमंडल, पारिस्थितिकी तंत्र, जलवायु लचीलापन, कार्बन सिंक, कार्बन स्रोत तथा जैव विविधता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।
इस दौरान हरापुर, मधुबनी घाट एवं बरदाहा क्षेत्र की लगभग 40 किशोरियों ने भाग लिया। समूह चर्चा एवं सहभागी प्रक्रिया के माध्यम से विभिन्न सत्र आयोजित किए गए, जिससे प्रतिभागियों को जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और उससे बचाव के उपायों की जानकारी मिली। कार्यशाला में रूमाना खातून, राधा कुमारी, करिश्मा कुमारी एवं प्रीति कुमारी सहित अन्य किशोरियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। वहीं सहयोगी प्रशिक्षक के रूप में रवि कुमार, भूषण पाल, लालू, नीमा, रंजू, नीतू एवं विकास ने महत्वपूर्ण सहयोग किया।

