चाकू गोद कर दवा दुकानदार को किया घायल, तीन नामजद
-रंगदारी मांगने का आरोप
पीपराकोठी। थाना क्षेत्र के जीवधारा में दवा दुकानदार को चाकू गोद कर घायल कर दिया गया। घायल की पहचान जीवाधारा के रोहित कुमार के रूप में हुई।
जिसे ग्रामीणों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया गया कि आरोपी चाकू मार फरार हो गए। इस संबंध में शाहिद मियां, साबिर मियां एवं संदीप कुमार को आरोपित किए गए है। बताया है कि जब वह अपने मेडिकल स्टोर पर था, तभी तीनों आरोपी बाइक से पहुंचे और दो लाख रुपए रंगदारी की मांग की।
विरोध करने पर चाकू तथा रॉड से हमला कर घायल कर दिए। वहीं हथियार लहराते हुए नकदी छीन फरार हो गए। जाते समय जान से मारने की धमकी दी। बताया कि तीनों अपराधी किस्म के व्यक्ति हैं। जो जेल भी जा चुके हैं। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आलोक में जांच कर एफआईआर के बाद कार्रवाई की जाएगी।

