सीएस डीएवी पब्लिक स्कूल ने जीडी गोयनका को हराया
मोतिहारी। स्थानीय नेहरू स्टेडियम मोतिहारी में चल रहे आशीर्वाद मेमोरियल इंटर स्कूल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के एकतरफा मुकाबले में सीएसडीएवी पब्लिक स्कूल मोतिहारी ने जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल को 208 रन के बड़े अंतर से हरा दिया।
मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने बताया की ग्रुप बी के मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले खेलने उतरी डीएवी पब्लिक स्कूल की टीम मैन ऑफ द मैच कुणाल के 171 रन व शिवम के 34 रन की पारी के बदौलत में 300/2 रन (20 ओवर) का स्कोर बनाया।जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के गेंदबाज दानिश व अर्श ने 1-1 विकेट लिए। जवाब में जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल की टीम वीर प्रताप के 48 रन की पारी के सहारे सिर्फ 91/10 (15.2 ओवर) का स्कोर ही बना सकी।
डीएवी पब्लिक स्कूल के गेंदबाज कुणाल व साहिद ने 3-3 विकेट विकेट लिया। मैच में अम्पायर की भूमिका में बीसीए ग्रेड लेवल ए के वेद प्रकाश व मो. तैयब ने निभाया वही स्कोरर की भूमिका में अस्मित व आशिक रहे।
कल के मुकाबले में ऐरा प्रेप एंड पब्लिक स्कूल की टीम के सामने इमैनुएल पब्लिक स्कूल की टीम होगी। मौके पर मुख्य अतिथियों में अनील वर्मा, सुशील कुमार, डॉ. अमित, डॉ. फैसल परवेज खान, महफूज रहमान खान, एडवोकेट कमलेश कुमार, मो.आलम, शाहिद हसन, सचिन सहनी, मो.रेयान इत्यादि की उपस्थिति रही।

