मोतिहारी में विहिप विधि प्रकोष्ठ का दो दिवसीय प्रांतीय बैठक शुरू 

मोतिहारी में विहिप विधि प्रकोष्ठ का दो दिवसीय प्रांतीय बैठक शुरू 
Facebook WhatsApp

-मठ मंदिरों की सुरक्षा के लिए विधि प्रकोष्ठ मिल का पत्थर : सेवक संजय नाथ

मोतिहारी। विश्व हिन्दू परिषद विधि प्रकोष्ठ की दो दिवसीय प्रांत बैठक का उद्घाटन जगत गुरू वामाचार्य सेवक संजय नाथ विहिप के केन्द्रीय संयोजक सह वरीय अधिवक्ता अभिषेक आत्रेय, क्षेत्र संगठन मंत्री आनन्द कुमार, बिहार झारखंड प्रमुख अशोक श्रीवास्तव अधिवक्ता, प्रसिद्ध शिक्षाविद् डॉ. शंभूनाथ सीकरीया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।

सेवक संजय नाथ ने बताया कि विधि प्रकोष्ठ हिन्दूओं को संरक्षित करने और मठ मंदिरो को बचाने में मिल का पत्थर साबित होगा। जबकि केन्द्रीय संयोजक अभिषेक आत्रेई ने कहा कि लीगल सेल लव जेहाद, धर्मान्तरण, वक्फ बोर्ड द्वारा अतिक्रमित  जमीन के खिलाफ देश भर में लड़ाई लड रहा है। देश और हिन्दुओ की संस्कृति सुरक्षित रहे,  इसके लिए विहिप देश भर में  बजरंगदल, विहिप, दुर्गा वाहिनी,गो रक्षा का प्रशिक्षण लगाकर उन्हे कानून और संवैधानिक शिक्षा देकर मजबूत कर रहा है। 

मौके पर अशोक श्रीवास्तव अधिवक्ता और क्षेत्र संगठन मंत्री आनन्द कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि बिहार सहित पूरे भारतवर्ष में इस्लामिक एवं ईसाई  आतंकवाद चल रहा है। लव जेहाद के तहत हजारो हिन्दू बेटियो को उठाया जा रहा है।प्रतिदिन हजारों हजार गो-हत्याएं हो रही है।  मठ मंदिर तोड़े जा रहे है। गजवा ए हिन्द का क्रांति इस्लाम के लोग चला रहै है। इन सभी के विरूद्ध  विहिप का विधि प्रकोष्ठ  मजबूती के साथ खडा है। 

उच्च न्यायालय के वरीय अधिवक्ता श्रवण कुमार, राकेश ठाकुर ने भी बैठक को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन रंजन कुमार जबकि  उमेंद्र वर्मा अधिवक्ता ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर  देवेन्द्र कुमार सिंह, मनीष कुमार अधिवक्ता, डाॅ. राजेश श्रीवास्तव,  राजीव शंकर वर्मा अधिवक्ता, अंकित कुमार, अवनीश सिंह, अर्जुन मिश्र, गणेश ठाकुर, विवेकानंद मिश्र, मनोज ठाकुर  अधिवक्ता  सहित अन्य मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page