रक्सौल बार्डर से चीनी नागरिक गिरफ्तार

रक्सौल बार्डर से चीनी नागरिक गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

रक्सौल। भारत-नेपाल सीमा स्थित मैत्री पुल पर पुलिस,एसएसबी की सुरक्षा एजेंसियों ने एक चीनी नागरिक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हरैया थाना पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में पकड़े गए व्यक्ति के पास से संदिग्ध दस्तावेज, नेपाली सिम कार्ड, नकदी और आपत्तिजनक विज्ञापन पत्र बरामद होने के पश्चात् विभिन्न एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान चीन के जियांग शानडोंग प्रांत निवासी 58 वर्षीय याओ शुजांग के रूप में हुई है।

उसके पास मिले पासपोर्ट के अनुसार वह चीनी नागरिक है।  अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष आनंद ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक विदेशी नागरिक नेपाल से मैत्री पुल के रास्ते भारत में प्रवेश करने वाला है। सूचना के आधार पर एसएसबी और हरैया थाना पुलिस ने संयुक्त जांच अभियान चलाकर उसे पकड़ लिया गया।

पूछताछ में चीनी नागरिक ने बताया कि वह वर्ष 2022 से अबतक छह से सात बार चीन से खिलौने लेकर नेपाल आता रहा है। उसने पुलिस को बताया कि 11 मई को वह खिलौने बेंचने के उद्देश्य से नेपाल के चितवन पहुंचा था। वहां से बीरगंज आने के बाद वह भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके पास से पासपोर्ट, मोबाइल फोन, दो नेपाली सिम कार्ड, 30 हजार 205 नेपाली रुपये, पहचान पत्र, लाइटर, पांच खिलौने, ट्रॉली बैग और पिट्ठू बैग बरामद किया। इसके अलावां उसके पास से एक इंप्लॉयमेंट एडवर्टाइजमेंट पेपर भी मिला है।

बरामद विज्ञापन पत्र में 18 से 20 वर्ष की लड़कियों को रेस्टोरेंट में नौकरी दिलाने से जुड़ी बातें लिखी थीं। इसमें बीरगंज में सस्ते में लड़कियां उपलब्ध होने जैसी बातें भी दर्ज थी। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने मानव तस्करी नेटवर्क से संभावित संबंधों की जांच भी शुरू कर दी है। पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि चीनी नागरिक का भारत और नेपाल आने-जाने का वास्तविक उद्देश्य क्या था और उसका संपर्क किन लोगों से थे। सीमा क्षेत्र में विदेशी नागरिकों की गतिविधियों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ा दी गई है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page