पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ी कीमतों का ऑटो एवं ई रिक्शा चालक संघ ने जताया विरोध 

Facebook WhatsApp

-आंदोलन की दी चेतावनी 

मोतिहारी। डीजल पेट्रोल एवं सीएनजी एलपीजी गैस कीमतों में वृद्धि एवं नगर निगम द्वारा किए गए टैक्स वृद्धि का ऑटो एवं ई रिक्शा चालक संघ पूर्वी चंपारण ने कड़ा विरोध जताया है। ऑटो एवं ई रिक्शा चालक संघ पूर्वी चंपारण के जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता ने डीजल पेट्रोल एवं सीएनजी एलपीजी गैस की कीमतों में हुई वृद्धि  के अतिरिक्त नगर निगम द्वारा किए गए टैक्स वृद्धि का कडा विरोध करते हुए इसे आम जनता और परिवहन उद्योग पर अतिरिक्त बोझ  बताया है।

वहीं कहा है कि पहले से ही महंगाई चरम पर है, ऐसे समय में डीजल पेट्रोल और सीएनजी एलपीजी गैस की बढ़ती कीमतों ने परिवहन क्षेत्र से जुड़े  लोगो आम नागरिकों की परेशानी को और बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि ईधन की कीमतों में वृद्धि का सीधा असर परिवहन उद्योग पर पड़ा है। इससे माल भाड़ा बढ़ता है और इसका प्रभाव राशन, दवा, दूध, सब्जी, निर्माण सामग्री तथा दैनिक उपयोग की उन वस्तुओं की कीमतों पर भी पडेगा। 

कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों प्रति लीटर डीजल एवं पेट्रोल पर 50 प्रतिशत से अधिक टैक्स वसूली है। यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल कीमतों में वृद्धि हुई है तो सरकारों को अपने टैक्स में कटौती कर के आम जनता को राहत  देनी चाहिए। ऑटो संघ ने मांग की है की बढ़ती हुई कीमतों को तत्काल वापस लिया जाए। अगर इसे वापस नहीं लिया गया तो, ऑटो एवं ई रिक्शा चालक संघ पूर्वी चंपारण ने चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page