सड़क हादसे में वृद्ध महिला समेत बाइक चालक की दर्दनाक मौत

सड़क हादसे में वृद्ध महिला समेत बाइक चालक की दर्दनाक मौत
Facebook WhatsApp

सुगौली। स्थानीय क्षेत्र से होकर गुजरने वाली राष्ट्रीय उच्च पथ में सिकरहना नदी पुल के समीप जनता चौक पर शुक्रवार की देर संध्या तेज रफ्तार बाइक ने एक महिला को जोरदार ठोकर मार दिया।ठोकर से जनता चौक निवासी सूर्यमानी देवी और बाइक सवार उत्तरी छपरा बहास पंचायत के कैथवलिया निवासी रामू राम का 18 वर्षीय पुत्र निखिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।ठोकर लगने के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को निजी क्लिनिक में पहुंचाया।जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने सड़क दुर्घटना में दोनों के मरने की पुष्टि की।

उन्होने बताया कि जनता चौक पर शुक्रवार की शाम करीब 7:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक वृद्ध महिला एवं एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और शोक का माहौल कायम हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रामगढ़वा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बाइक संख्या बीआर 05 जी/2382 ने जनता चौक के समीप एक वृद्ध महिला को जोरदार ठोकर मार दी। ठोकर इतनी जोरदार थी कि महिला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सुगौली के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों का कहना है कि सुगौली क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों का दवाब लगातार बढ़ता जा रहा है। जिससे आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने एवं तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। सड़क दुर्घटना में मृत दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page