बंजरिया पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक किया बरामद,ट्रैफिक नियमो की अनदेखी पर वसूले गये लाखो रूपये

बंजरिया पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक किया बरामद,ट्रैफिक नियमो की अनदेखी पर वसूले गये लाखो रूपये
Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण। जिला पुलिस कप्तान स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर जिले भर में चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान मोतिहारी शहर से सटे बंजरिया थाना की पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।

पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की एक बाइक बरामद की है।थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गुरूवार को बंजरिया थाना की पुलिस सिंघिया गुमटी के समीप वाहनों की सघन जांच कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार युवक पुलिस को देख बाइक घुमाकर भागने का प्रयास करने लगा। हालांकि पुलिस जवानो घेराबंदी करते हुए उसे दबोच लिया।

पकड़े गए युवक की पहचान रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के मझरिया गांव निवासी उज्जवल कुमार के रूप में हुई है।पुलिस ने उक्त युवक से वाहन की कागजात मांगी तो उसने कोई कागजात नही दिया। तत्पश्चात आधुनिक हैंड हेल्ड डिवाइस मशीन से बाइक के इंजन और चेसिस नंबर की जांच की, तो यह स्पष्ट हुआ कि इंजन और चेसिस नंबर के साथ छेड़छाड़ की गई थी।

जिसके बाद कड़ाई से पूछताछ में पता चला कि उक्त मोटरसाइकिल बेतिया जिले से चोरी की गई थी। पुलिस ने जब असली मालिक अविनाश चंद्रा पाण्डेय से संपर्क किया, तो उन्होंने पुष्टि की कि उनकी यह बाइक साल 2022 में चोरी हो गई थी।थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी उज्जवल कुमार के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।फिलहाल पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क खंगालने में जुटी है।

वही शुक्रवार को भी बंजरिया थाना की पुलिस ने थानाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में सिंघिया गुमटी के पास विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालो से पुलिस ने कुल एक लाख रुपये का जुर्माना वसूली की है।थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र में सघन वाहन चेकिग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page