मोतिहारी सेंट्रल जेल के हाई सिक्योरिटी सेल में कैदी के पास मिला मोबाइल,जेल सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

मोतिहारी सेंट्रल जेल के हाई सिक्योरिटी सेल में कैदी के पास मिला मोबाइल,जेल सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर प्रश्नचिह्र खड़ा हो गया है। दरअसल मोतिहारी सेन्ट्रल जेल के हाई सिक्योरिटी सेल में बंद एक विचाराधीन कैदी के पास से मोबाइल फोन, सिम, बैटरी और चार्जर बरामद किया गया।जिसके बाद पूरे जेल प्रशासन में हड़कंप मचा है।

मिली जानकारी के अनुसार,केन्द्रीय कारा के हाई सिक्योरिटी सेल में बंद पटना जिले के भगवानगंज अनौली के विचाराधीन बंदी नीतीश यादव के पास से मोबाइल,सिम बैट्री और चार्जर मिला है।बताया गया कि बंदी की संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए जेल प्रशासन द्वारा विशेष तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान बंदी के पास से एक मोबाइल फोन, एयरटेल का सिम, बैटरी, डेटा केबल और चार्जर बरामद किया गया।

जेल प्रशासन के अनुसार उसे उप कारा मसौढ़ी से सेंट्रल जेल, मोतिहारी में शिफ्ट किया गया था। इस बीच हाई सिक्योरिटी सेल में बंद नीतीश यादव की संदिग्ध गतिविधि को देख सुरक्षा में तैनात कक्षपाल हरदेव मंडल ने इसकी सूचना दी। इसके बाद बंदी की तलाशी ली गई तो उसके पास से मोबाइल, सिमकार्ड, चार्जर, डेटा केबल बरामद किया गया।

सेंट्रल जेल के उपाधीक्षक संजय कुमार ने शुक्रवार को नगर थाने में आवेदन देकर बंदी नीतीश यादव के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। नगर इंस्पेक्टर राजीव रंजन ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

उसके पास से बरामद मोबाइल सिम के आउट गोइंग और इन कमिंग काल का डिटेल भी निकाला जा रहा है, ताकि यह पता चल सके कि जेल के अंदर रहते हुए वह किन-किन लोगों के संपर्क में था। यह भी पता लगाया जा रहा कि जेल में उसे मोबाइल किसने पहुंचाया था। सभी बिंदुओं पर जांच-पड़ताल की जा रही है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page