मुंशी सिंह महाविद्यालय में डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ

मुंशी सिंह महाविद्यालय में डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। मुंशी सिंह महाविद्यालय, स्थित ‘दुंद बहादुर सिंह पुस्तकालय’ में गुरुवार को विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं तकनीकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए “डिजिटल साइबर सुविधा” का शुभारंभ किया गया।

इस नई सुविधा के प्रारंभ होने से महाविद्यालय के विद्यार्थियों को अध्ययन, शोध तथा विभिन्न ऑनलाइन कार्यों में महत्वपूर्ण सहायता प्राप्त होगी। इस अवसर पर महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक एवं पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार ने बताया कि पुस्तकालय में स्थापित इस डिजिटल सुविधा के माध्यम से विद्यार्थी अब ऑनलाइन अध्ययन सामग्रियों, ई-पुस्तकों, शोध सामग्री तथा विभिन्न शैक्षणिक पोर्टलों का उपयोग आसानी से कर सकेंगे। साथ ही प्रतियोगिता परीक्षाओं, छात्रवृत्ति, विश्वविद्यालयीय नामांकन तथा अन्य आवश्यक ऑनलाइन प्रपत्रों को विद्यार्थी स्वयं भर सकेंगे।

वहीं विद्यार्थियों की सुविधा के लिए पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों की सीमित छायाप्रति (फोटोकॉपी) की व्यवस्था भी की गई है। इसके अतिरिक्त डिजिटल अध्ययन सामग्रियों एवं नोट्स की छायाप्रति भी स्वीकृत रियायती दरों पर उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलेगा।

प्राचार्य प्रो. एमएन. हक ने इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय डिजिटल शिक्षा का युग है, विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाना शैक्षणिक संस्थानों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यह सुविधा विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

भविष्य में इस सुविधा के और विस्तार का उल्लेख करते हुए कहा कि आने वाले समय में पुस्तकालय को और अधिक आधुनिक संसाधनों एवं डिजिटल सेवाओं से सुसज्जित किया जाएगा। महाविद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त किया कि यह नई व्यवस्था विद्यार्थियों के अध्ययन, शोध एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page