मोतिहारी पुलिस ने अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरोह का किया खुलासा,हथियार के जखीरे के साथ दो महिला गिरफ्तार

मोतिहारी पुलिस ने अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरोह का किया खुलासा,हथियार के जखीरे के साथ दो महिला गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण। जिले के ढाका थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं।छापेमारी के दौरान दो महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया है, जबकि गिरोह से जुड़े अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं,जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार ढाका थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के बरेवा गांव निवासी खुर्शीद आलम, पिता खलील मियां, अपने घर में अवैध अत्याधुनिक हथियार छिपाकर रखा है। सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर गठित एक विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी खुर्शीद के घर पर छापेमारी की। इस दौरान घर से 2 पिस्टल, 1 देशी बंदूक, 2 मैगजीन, 5 जिंदा कारतूस तथा 3 हजार नेपाली रुपये बरामद किए गए।ऐसी आशंका जताई जा रही है कि हथियार तस्करी का नेटवर्क बिहार से नेपाल तक फैला हो सकता है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। हालांकि मुख्य आरोपी सहित अन्य तस्कर मौके से फरार हो गये। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस गिरफ्तार महिलाओं से पूछताछ कर हथियार तस्करी के पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।

पुलिस का दावा है कि जल्द ही गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

तीन आर्म्स तस्करों पर इनाम घोषित

 एसपी स्वर्ण प्रभात ने ढाका थाना क्षेत्र के बरेवा गांव के तीन आर्म्स तस्करों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध 10 -10 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की है। ये आर्म्स तस्कर मोहम्मद खुर्शीद , मोहम्मद आरिफ और नेक मोहम्मद बताए गए हैं। एसपी ने इनके संबंध में किसी तरह की जानकारी मिलने के बाद अपने सरकारी नंबर पर सूचित करने का आह्वान किया है। सूचना देने वाले को तत्काल पुलिस द्वारा इनाम दिया जाएगा , वहीं उनके नाम पते को गुप्त रखा जाएगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page