देसी कट्टा के साथ दो सगे भाई गिरफ्तार

देसी कट्टा के साथ दो सगे भाई गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण।जिले की मधुबन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो युवकों को एक लोडेड देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि मधुबन थाना क्षेत्र के ग्राम बहुअरा भान में कुछ युवक अवैध हथियार के साथ किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।

सूचना के आलोक में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थल की घेराबंदी करते हुए बहुआरा भान निवासी सकलदेव सहनी के पुत्र मिथुन कुमार और शैल कुमार नामक दो सगे भाई को पकड़ा है,जिनकी तलाशी के दौरान उनके पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया।

पुलिस ने हथियार को जब्त कर इस मामले में मधुबन थाना कांड संख्या 187/26 दर्ज करते हुए आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ कर इनके नेटवर्क में शामिल अन्य लोगो की पहचान में जुटी हैं।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page