अरेराज में बाइक की ठोकर से युवक की मौत, आक्रोशितों ने किया सड़क जाम
पूर्वी चंपारण। जिले के गोविंदगज थाना क्षेत्र के कौवाहां गांव के समीप मुख्य सड़क पर मंगलवार को अज्ञात बाइक की ठोकर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई।मृतक की पहचान ममरखा भैया टोला पंचायत अंतर्गत खजुरिया ग्राम वार्ड संख्या 11 निवासी अमेरिका पंडित के 25 वर्षीय पुत्र संदीप पंडित के रूप में हुई।घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने बलहां-मलाही मुख्य पथ को जाम कर दिया।
घटना की सूचना पर पहुंचे अरेराज डीएसपी रवि कुमार, राजस्व पदाधिकारी विनोद कुमार पांडेय, गोविंदगंज इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राजू कुमार मिश्र एवं ममरखा टोला भैया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संजय दुबे ने आक्रोशित लोगों को समझाकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवागमन को सुचारू कराया।
जानकारी के अनुसार मृतक टैक्टर का ड्राइवर था, जो बलहां से बाइक पर तेल लेकर लौट रहा था। इसी दौरान कौवाहां गांव पुल के समीप अनियंत्रित बाइक चालक ने उसके बाइक में ठोकर मार दी।जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ठोकर मारने वाले बाइक सवार फरार हो गया। लोगों की सूचना पर गांव के लोग एवं पुलिस पदाधिकारी पहुंचे। मामले में अरेराज डीएसपी ने बताया कि अज्ञात बाइक की ठोकर से युवक की मौत हो गई। जिसमें पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

