स्वास्थ्य का हवाला से नहीं बचेंगे मतदान कर्मी, मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट जरूरी
-दो दिवसीय मेडिकल बोर्ड स्वास्थ्य कारणों के हवाला देने वालो की जांच में जुटे
मोतिहारी। स्वास्थ्य का हवाला देकर मतदान कार्य से मुक्त होने के लिए आवेदन देने वाले मतदान कर्मियों का दो दिवसीय मेडिकल बोर्ड की जांच के आज पहले दिन कुल 292 आवेदनों के विरुद्ध कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में उपाधीक्षक सदर अस्पताल मोतिहारी के द्वारा दो मेडिकल टीम का गठन किया गया था। एक मेडिकल टीम में डॉ. राधेश्याम सिंह, डॉ. के. कमल, डॉ. रंजन कुमार गुप्ता, डॉ. धनंजय प्रसाद एवं डॉ. प्रीति गुप्ता तथा दूसरे मेडिकल टीम में डॉ. सुभाष चंद्र बोस, डॉ. आलोक आनंद, डॉ. विक्रम अग्रवाल, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. वंदना शर्मा के द्वारा आवेदन के विरुद्ध कर्मियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। जिलाधिकारी के द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जो भी कर्मी आवेदन दिए हैं, उन्हें मेडिकल टीम के समक्ष उपस्थित होना अनिवार्य है, अन्यथा उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।

