मतदाता जागरूकता को लेकर निकाली पिंक रैली

मतदाता जागरूकता को लेकर निकाली पिंक रैली
Facebook WhatsApp


11 नवम्बर को सभी कार्य को छोड़ मतदान अवश्य करें: नगर आयुक्त
मोतिहारी। जिला स्तर गठित स्वीप कोषांग के सौजन्य से जिला आईसीडीएस कार्यालय के द्वारा मतदाता जागरूकता पिंक रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में सदर प्रखंड की सेविका/ सहायिकाओं ने भाग लिया। रैली को समाहरणालय में नगर आयुक्त सौरभ सुमन यादव, उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार एवं सहायक समाहर्ता सुश्री प्रिया रानी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उक्त अवसर पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ज्ञानेश्वर प्रकाश, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आईसीडीएस, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी एवं जिला योजना पदाधिकारी तथा स्वीप कोषांग के सभी कर्मीगण उपस्थित थे।

रैली के माध्यम से महिलाओं ने ’लोकतंत्र का पर्व मनाना है, 11 नवंबर को मतदान करने जरूर जाना है, ’पहले मतदान फिर जलपान, मतदान से बढ़कर कुछ नहीं जैसी गगन भेदी नारों के साथ जागरूकता अभियान को अंजाम दिया।

इस अवसर पर नगर आयुक्त सौरभ सुमन यादव ने कहा कि स्वस्थ एवं मजबूत लोकतंत्र के लिए सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करना चाहिए। मताधिकार प्रत्येक वयस्क व्यक्ति का सबसे शक्तिशाली अधिकार है जिला प्रशासन संपूर्ण जिला के मतदाताओं से अपील करता है कि विधानसभा चुनाव अंतर्गत आगामी 11 नवंबर को मतदान होना है, उस दिन सभी मतदाता सभी कार्यों को छोड़कर पहले अपने मताधिकार का प्रयोग करें और चुनाव के इस महापर्व को सफलत बनाएं।

इस अवसर पर मतदाता जागरूकता कोषांग के वरीय पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त ने कहा कि यहां के लोगों ने इसके पहले भी बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया है और यह जिला हमेशा से बिहार में मतदान प्रतिशत के आधार पर अग्रणी रहा है। इस बार जिला प्रशासन 75 प्रतिशत पार का लक्ष्य रखा है। इसमें सभी मतदाताओं का भरपूर सहयोग अपेक्षित है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page