अपने काम से जनता का प्रेम और विश्वास हासिल करने की कोशिश करूंगा: निशांत कुमार

अपने काम से जनता का प्रेम और विश्वास हासिल करने की कोशिश करूंगा: निशांत कुमार
Facebook WhatsApp

पटना। बिहार में सम्राट चौधरी कैबिनेट का विस्तार हो गया है। नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी सम्राट कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली है। मंत्री पद की शपथ लेने के बाद निशांत पहली बार मीडिया से मुखातिब हुए।जदयू प्रदेश कार्यालय में गुरुवार काे पत्रकाराें से बातचीत के दाैरान उन्हाेंने अपना लक्ष्य बताया।

निशांत ने कहा कि मुझे यह जो दायित्व मिला है, मैं इसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाने की कोशिश करूंगा। मेरी कोशिश होगी कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले 20 वर्षों में बिहार के विकास के लिए जाे काम किया वह आगे भी जारी रहे। उन्होंने राज्य की जनता से जो वादे किए उन वादों को पूरा करने की कोशिश करूंगा। उन्होंने कहा कि जो दायित्व मिलेगा उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाने की कोशिश करूंगा और अपने काम से जनता का प्रेम और विश्वास हासिल करने की कोशिश करूंगा।

निशांत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आशीर्वाद दिया और कहा कि ठीक से काम करो। अभी जो सेटेलाइट टाउनशिप जो बात चल रही है, उसमें युवाओं को मौका दिया जाएगा। हमने पहले भी पांच साल में एक करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया था। बिहार में बाहर से कंपनियां आ रही हैं और जिलों में उद्योग को स्थापित किया जा रहा है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page