रेलवे स्टेशन परिसर से 14 बोतल विदेशी शराब बरामद
सुगौली। स्थानीय रेल पुलिस ने प्लेटफार्म जांच के दौरान सुगौली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 2 से विदेशी शराब बरामद किया है। थानाध्यक्ष से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को एक ट्रॉली बैग संदिग्ध स्थिति में मिली, जिसकी तलाशी लेने पर उसमें कुल 14 बोतल शराब पाई गई।
रेल थानाध्यक्ष वी के झा ने बताया कि नियमित चेकिंग अभियान के दौरान उनके साथ सिपाही जुगल किशोर एवं सुभाष कुमार मौजूद थे। जांच के क्रम में बरामद ट्रॉली बैग से 3 बोतल रॉयल स्टैग और 11 बोतल ब्लेंडर्स प्राइड शराब मिली जिसकी कुल मात्रा लगभग 10.50 लीटर है। मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

