हरसिद्धि में डुबे युवक का शव कोटवा में बरामद

हरसिद्धि में डुबे युवक का शव कोटवा में बरामद
Facebook WhatsApp


कोटवा। थाना क्षेत्र के भोपतपुर उत्तरी पंचायत में तिरहुत मैन कैनाल पर बने लोहे के पुल के नीचे से एक युवक के शव को पुलिस व एनडीआरएफ की टीम ने बरामद किया है।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त युवक हरसिद्धि थाना क्षेत्र के सतन प्रसाद का 22 वर्षीय पुत्र अशोक कुमार बताया जा रहा है। घटना को लेकर कहा गया है कि तीन दिन पहले दुर्गा पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन के दौरान उक्त युवक गोविंदा पुर पुल के नजदीक पानी में डूब गया था। इसको लेकर हरसिद्धि थाने में परिजनों ने एक सन्हा भी दर्ज कराया था।

इधर नहर के पानी में उक्त पुल के नजदीक स्थानीय ग्रामीणों ने शव को देख इसकी सूचना पुलिस को दी , जहां पहुंचकर पुलिस ने एनडीआरएफ टीम के सहयोग से शव को नहर से बाहर निकालने का प्रयास कर रही है। थानाध्यक्ष प्रत्यूष कुमार विक्की ने बताया है कि शव निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जायेगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page