नगर निगम आयुक्त जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने वाले  चार प्रगणकों से किया जबाब तलब

नगर निगम आयुक्त जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने वाले  चार प्रगणकों से किया जबाब तलब
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। नगर निगम मोतिहारी क्षेत्र में जनगणना कार्य को सुचारू/समयबद्ध तरीका से संचालन को  लेकर बुधवार को निगम के सभागार में जनगणना कार्य से जुडे सभी पर्यवेक्षकों के साथ मकान गणना/मकान सूचीकरण की प्रगति से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई। उक्त बैठक नगर आयुक्त  आशीष कुमार  के अध्यक्षता में आहूत की गयी थी।

नगर आयुक्त ने पर्यवेक्षकों के द्वारा प्राप्त शिकायत के आलोक में रेखा कुमारी, मीनाक्षी मिश्रा, राज कुमार ठाकुर एवं  ओम प्रकाश गुप्ता एवं अन्य प्रगणकों से स्पष्टीकरण की मांग करने का निर्देश सहायक चार्ज पदाधिकारी कृष्ण कुमार मांझी को दिया।

स्पष्टीकरण का जबाव संतोषजनक नहीं पाये जाने पर जनगणना अधिनियम 1948 की धारा 5 एवं 11 के प्रावधानों के अनुसार कर्तव्य पालन नहीं करना दंडनीय अपराध है। जिसके लिए 1000.00 रूपये तक का जुर्माना और दोष सिद्ध होने की स्थिति में 03 वर्षो तक की सजा हो सकती है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page