मोतिहारी जेल अधीक्षक से वाट्सएप पर मांगी रंगदारी,कहा जेल में चल रहे गड़बड़ झाला का वीडियो कर देगे वायरल

मोतिहारी जेल अधीक्षक से वाट्सएप पर मांगी रंगदारी,कहा जेल में चल रहे गड़बड़ झाला का वीडियो कर देगे वायरल
Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण। जिला मुख्यालय मोतिहारी स्थित सेन्ट्रल जेल अधीक्षक के निजी मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप के जरिए रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। बताया गया है,कि अज्ञात नंबर से जेल परिसर में चल रहे गडबड़ी का वीडियो भेजकर जेल अधीक्षक से पैसे की मांग की गई है।लिहाजा जेल प्रशासन सहित पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप व्याप्त है।

मिली जानकारी के अनुसार, तीन मई को जेल अधीक्षक को एक अज्ञात नंबर से कई वीडियो भेजे गए। भेजने वाले ने दावा किया कि वीडियो जेल परिसर के हैं और उसके पास ऐसे कई अन्य वीडियो भी मौजूद हैं। इसके बाद व्हाट्सएप कॉल कर पैसे की मांग की गई और चेतावनी दी गई कि रकम नहीं देने पर वीडियो को सार्वजनिक कर दिया जाएगा।चार व पांच मई को फिर कॉल कर आरोपित ने दबाव बढ़ाया। उसने कहा कि उसके पास और भी वीडियो हैं और पैसे नहीं देने पर मोतिहारी जेल में चल रहे गांजा,चरस और शराब की सप्लाई समेत अन्य अवैध काम चलाये जाने का वीडियो वायरल कर दिया जायेगा।

नतीजतन घटना को लेकर जेल उपाधीक्षक संजय कुमार ने नगर थाना में आवेदन दिया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।सदर वन के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि रंगदारी मांगने वाले मोबाइल नंबर की पहचान की जा रही है। तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।

पुलिस को दिए आवेदन में आशंका जताई गई है कि जेल से छूटे कुछ अपराधियों द्वारा साजिश के तहत इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है, ताकि अधिकारियों पर दबाव बनाकर अवैध वसूली की जा सके।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page