सुपौल के भष्ट्र अवर निबंधक के 4 ठिकानो पर EOU का छापा,आय से अधिक संपत्ति के मिले सबूत

सुपौल के भष्ट्र अवर निबंधक के 4 ठिकानो पर EOU का छापा,आय से अधिक संपत्ति के मिले सबूत
Facebook WhatsApp

सुपौल। आर्थिक अपराध इकाई ने सुपौल के जिला अवर निबंधक अमरेन्द्र कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया है। इस संबंध में आर्थिक अपराध इकाई थाना कांड संख्या 06/26, दिनांक 05 मई 2026 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(2) सहपठित धारा 13(1)(बी) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है।जांच के दौरान प्रथम दृष्टया यह सामने आया है कि अमरेन्द्र कुमार ने अपनी ज्ञात आय से लगभग 1 करोड़ 10 लाख 64 हजार रुपये अधिक की संपत्ति अर्जित की है, जो उनकी कुल आय से करीब 65.08 प्रतिशत अधिक है।

मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए विशेष न्यायालय निगरानी, पटना से तलाशी वारंट प्राप्त किया गया। इसके बाद 6 मई 2026 की सुबह पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों द्वारा चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की गई।जिन स्थानों पर तलाशी की जा रही है, उनमें पटना के आशियाना-दीघा रोड स्थित राज अपार्टमेंट का फ्लैट, सारण (छपरा) स्थित पैतृक आवास, सुपौल स्थित कार्यालय और किराए का आवास शामिल हैं।

फिलहाल सभी स्थानों पर तलाशी की कार्रवाई जारी है। आर्थिक अपराध इकाई ने बताया है कि छापेमारी पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। सुपौल में छापेमारी से शहर में हलचल मच गया। शहर सहित सरकारी गैर सरकारी कार्यालयों में चर्चा का माहौल गर्म हो गया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page