वियतनाम के राष्ट्रपति का औपचारिक स्वागत, प्रधानमंत्री मोदी से द्विपक्षीय वार्ता

वियतनाम के राष्ट्रपति का औपचारिक स्वागत, प्रधानमंत्री मोदी से द्विपक्षीय वार्ता
Facebook WhatsApp

नई दिल्ली। भारत की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर मंगलवार शाम नई दिल्ली पहुंचे वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम का बुधवार को राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनका स्वागत किया।राष्ट्रपति लाम और प्रधानमंत्री मोदी के बीच दिल्ली के हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता होनी है।

स्वागत के बाद राष्ट्रपति तो लाम ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने हैदराबाद हाउस में राष्ट्रपति तो लाम से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति लाम के साथ द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं के साथ-साथ पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा करेंगे।

वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम भारत की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर मंगलवार शाम नई दिल्ली पहुंचे। भारत-वियतनाम इस वर्ष व्यापक रणनीतिक साझेदारी के 10 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। वियतनाम के राष्ट्रपति की भारत यात्रा बिहार के बोधगया से हुई थी। राष्ट्रपति लाम ने बोधगया के महाबोधि मंदिर में प्रार्थना की।

प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर वियतनाम कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव एवं वियतनाम के राष्ट्रपति लाम 5 से 7 मई तक भारत की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। उनके साथ वियतनाम सरकार के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है। राष्ट्रपति लाम अपनी भारत यात्रा के दौरान मुंबई का भी दौरा करेंगे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page