भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक में संगठन मजबूती व विकास पर जोर

भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक में संगठन मजबूती व विकास पर जोर
Facebook WhatsApp

हरसिद्धि। विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भाजपा हरसिद्धि मंडल की कार्यसमिति की बैठक रविवार को जिला अध्यक्ष पवन राज के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष निकेश सिंह ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष पवन राज ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए नियमित रूप से कार्यसमिति की बैठक जरूरी हैं। उन्होंने बताया कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में संगठन विस्तार और मजबूती पर विशेष जोर दिया जा रहा है। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं, इसलिए उनके मान-सम्मान का ख्याल रखना सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने नारी सशक्तिकरण पर बल देते हुए कहा कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना पार्टी की प्राथमिकता है, साथ ही, कार्यकर्ताओं से अपील किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाएं।

बैठक में विधायक कृष्णनंदन पासवान ने कहा कि पार्टी के निर्देशों का पालन सर्वोपरि है और जरूरत पड़ने पर सभी कार्यकर्ता संगठन के लिए हमेशा तैयार रहें। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार में हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य हो रहू हैं और आने वाले समय में सड़क, पुल-पुलिया व शिक्षा के क्षेत्र में और भी काम किए जाएंगे।

मौके पर जिला उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता, हरसिद्धि विधानसभा संयोजक राजकिशोर सिंह कुशवाहा, भाजपा

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page