बारात में घुसकर गहने लूटकर भागने वाले चार युवक गिरफ्तार

बारात में घुसकर गहने लूटकर भागने वाले चार युवक गिरफ्तार
Facebook WhatsApp


-पूछताछ के बाद सभी भेजे गए जेल
मोतिहारी। तुरकौलिया थाना क्षेत्र के तुरकौलिया पश्चिमी पंचायत स्थित अशरफी साह टोला गांव में आई बारात के दौरान घर मे घुसकर मारपीट व लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपितों में तुरकौलिया ब्रह्म टोला गांव निवासी महंथ महतो का पुत्र सोनू कुमार, सुरेन्द्र महतो का पुत्र बबलू कुमार, नीतीश कुमार तथा रामचंद्र साह का पुत्र विक्की कुमार शामिल हैं। जानकारी के अनुसार 28 अप्रैल को अशरफी साह टोला गांव निवासी मोतीलाल साह की चचेरी पोती की बारात आई थी। इसी दौरान कन्या निरीक्षण की रस्म चल रही थी, तभी उक्त युवक अपने अन्य साथियों के साथ बाइक से पहुंचे और अचानक गहनों की लूटपाट करने लगे।

मौके पर मौजूद लोगों ने जब इसका विरोध किया तो आरोपितों ने चाकू और डंडे से हमला कर दिया, जिसमें सुबोध कुमार, संजीव कुमार, पिंकू साह और सुनील कुमार घायल हो गए। घटना के बाद तत्काल डायल 112 को सूचना दी गई, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी आरोपी जेवरात लेकर फरार हो गए। इस संबंध में पीड़ित मोतीलाल साह ने थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया था, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

थानाध्यक्ष सम्पत कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए छापेमारी कर चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद रविवार को सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस ने लोगों को आश्वस्त किया है कि सभी दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page