सद्भाव यात्रा शुरू करने से पहले युवा जदयू नेता निशांत का मोतिहारी में भव्य स्वागत

सद्भाव यात्रा शुरू करने से पहले युवा जदयू नेता निशांत का मोतिहारी में भव्य स्वागत
Facebook WhatsApp


-आज बाल्मीकि नगर से शुरू करेंगे अपनी यात्रा
मोतिहारी। जदयू युवा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार का मोतिहारी के बंजरिया प्रखंड अंतर्गत चैलाहां गांव स्थित शंकर ढाबा के पास कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। वे सोमवार से अपनी सद्भाव यात्रा शुरू करने के लिए बाल्मीकिनगर जा रहे थे। उनकी यात्रा में भाग लेने के लिए प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा भी साथ में थे। फलस्वरूप दोनों नेताओं का स्वागत किया गया।

श्री कुमार ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए पार्टी की मजबूती पर जोर दिया हालांकि यहां उन्होंने कोई भाषण नहीं दिया। स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाए गए। कड़ी सुरक्षा के बीच वे बाल्मीकिनगर जा रहे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने निशांत-नीतीश के नारे जमकर लगाए। स्वागत समारोह का नेतृत्व जदयू विधायक विशाल शाह कर रहे थे। जबकि मौके पर मुख्य रूप से जदयू नेताओं ने भव्य स्वागत किया। विधायक विशाल शाह ने कहा कि ई.निशांंत कुमार के पार्टी में आने से जदयू और मजबूत हुआ है। श्री कुमार बिहार के भविष्य हैं।

उक्त अवसर पर प्रो. दिनेश चंद्र प्रसाद, दीपक पटेल, संजीव श्रीवास्तव, संजय सिंह, मिथिलेश सिंह, तफज्जुल हुसैन, चुन्नू मिश्रा, बद्री पासवान, अमरनाथ प्रसाद, विनय सिंह, अमरेंद्र सिंह, बबन कुशवाहा, बबू श्रीवास्तव, रमाकांत राकेश, प्रमोद पासवान, शर्मानंद साहनी, बृजमोहन गुप्ता, धीरज चंद्रवंशी, मणि गुप्ता, उमाकांत प्रसाद, क्यामूल हक, रामदेव यादव बबलू शाह, रामबालक कुशवाहा सहित भारी संख्या में जदयू के नेता उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page