सेनवरिया में स्थित नवनिर्मित भगवती मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को ले निकाली कलश यात्रा 

सेनवरिया में स्थित नवनिर्मित भगवती मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को ले निकाली कलश यात्रा 
Facebook WhatsApp

तुरकौलिया। प्रखंड के तुरकौलिया मध्य पंचायत अंतर्गत सेनवरिया वार्ड नंबर 13 में स्थित नवनिर्मित भगवती मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर शनिवार को भक्ति और श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा।

इस पावन अवसर पर आयोजित भव्य कलश यात्रा तुरकौलिया गांधी घाट से जलयात्रा निकाली गई।यात्रा ​वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य सर्वेश पाण्डेय उपाचार्य नीरज मिश्र व्रम्हा राजकिशोर पाण्डेय के साथ और गाजे-बाजे के बीच निकली। 

श्रद्धालुओं के ‘जय माता दी’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा। आचार्य सर्वेश पाण्डेय ने बताया कि निष्काम भाव से किया हुआ यज्ञ ही सफल होता है और स्वार्थ भाव से किया हुआ यज्ञ असफल होता है। गांव की गलियों से गुजरते समय स्थानीय ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। ​लालबाबू पंड़ित बने मुख्य यजमान ​इस धार्मिक अनुष्ठान के प्रधान यजमान के रूप में उन्होंने सपरिवार विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।

उपाचार्य नीरज मिश्र ने कहा मंदिर केवल ईंट-पत्थर का ढांचा नहीं, बल्कि हमारी आस्था और एकता का केंद्र है। माँ भगवती के इस प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव से न केवल गांव में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, बल्कि आने वाली पीढ़ी को भी अपनी संस्कृति से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी। ​धार्मिक कार्यक्रमों की धूमधाम से ​प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे पंचायत में उत्सव जैसा माहौल है। 

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page