अपनी मांगों के समर्थन में ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों का आक्रोशपूर्ण धरना-प्रदर्शन
– डीएम को सौंपा 22 सूत्री ज्ञापन
मोतिहारी। जिला ऑटो ई रिक्शा चालक संघ ने अपनी 22 सूत्रीय मांगों के समर्थन में शनिवार को समाहरणालय परिसर में आक्रोशपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया। बाद में अपनी मांगों के संबंध में 22 सूत्रीय मांग पत्र को जिलाधिकारी महोदय पूर्वी चंपारण को सौंपा।
इनमें प्रमुख रूप से नगर निगम द्वारा किए गए टैक्स वृद्धि की वापसी, विभिन्न चौक चौराहों पर ऑटो एवं ई-रिक्शा का स्टैंड स्थल की व्यवस्था, ऑटो स्टैंड में रैन बसेरा शौचालय की व्यवस्था, शुद्ध पेयजल, डीटीओ कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक, कैंप लगाकर लाइसेंस बनवाने, रेलवे स्टेशन प्रत्येक ट्रिप 40 से 50 रुपये अवैध वसूली पर रोक आदि कई अन्य मांगें शामिल है। धरना का नेतृत्व पूर्वी चंपारण जिला ऑटो ई रिक्शा चालक संघ के जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता कर रहे थे।

