ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत -हादसे में इकलौता कमाऊ सदस्य की मौत पर कोहराम

ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत -हादसे में इकलौता कमाऊ सदस्य की मौत पर कोहराम
Facebook WhatsApp

हरसिद्धि। थाना क्षेत्र के गायघाट पंजाबी डेरा के समीप ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान तुरकौलिया वृति टोला निवासी भूली राम के पुत्र चंदन राम के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार चंदन राम गायघाट चौक स्थित एक जांच घर में टेक्नीशियन के रूप में कार्यरत था। गुरुवार देर शाम वह लैब से अपने घर लौट रहा था, तभी तुरकौलिया की ओर से आ रही अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही डायल 112 के चालक रामानंद कुमार एवं पीटीसी रंजीत पासवान मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि मृतक अपने घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था।

उसके परिवार में पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। ट्रैक्टर को ग्रामीणों ने घेर कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page