गांधी जयंती पर महान स्वतंत्रता सेनानी हरिहर सिंह के पौत्र हुए सम्मानित

गांधी जयंती पर महान स्वतंत्रता सेनानी हरिहर सिंह के पौत्र हुए सम्मानित
Facebook WhatsApp

मोतिहारी/बंजरिया। गाँधी जयंती के अवसर पर गुरूवार को बंजरिया प्रखंड के एकमात्र स्वतंत्रता सेनानी अजगरी पंचायत निवासी स्वतंत्रता सेनानी स्व. हरिहर प्रसाद सिंह के पौत्र अरुण कुमार सिंह को प्रखण्ड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी द्धारा अंगवस्त्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

इसके पूर्व अरूण सिंह को गांधी संग्रहालय में आयोजित जिला स्तरीय सम्मान समारोह में जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल व सांसद राधामोहन सिंह ने भी सम्मानित किया।

इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के सत्य और अहिंसा के आदर्शों और अपने पूर्वजो को याद करते हुए श्री सिंह ने कहा कि यह सम्मान उनके पूरे परिवार और पूरे गाँव समाज के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा आज के युवा पीढी को अपने पूर्वजो के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेनी चाहिए।

इस अवसर पर उन्होने बंजरिया समेत जिले के सभी प्रखंड कार्यालय में स्वतंत्रता सेनानी की याद में स्थायी तोरण द्धार व प्रतिमा स्थापित करने की मांग करते कहा कि यह उन महान वीर सपूतो के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी,साथ ही इससे युवा पीढी को प्रेरणा मिलेगी।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page