मोतिहारी पुलिस ने दमन दीव से सात लाख की चोरी कर फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
मोतिहारी। पुलिस ने दमन दीव से अपने फैक्ट्री मालिक के घर से सात लाख चौदह हजार रुपये की चोरी कर फरार मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।पकड़े गये आरोपी की पहचान पचपकड़ी थाना क्षेत्र के भंडार गांव के रोशन झा के रूप में हुई है।पुलिस ने इसके पास से चोरी के 1.30 लाख रूपये नगद भी बरामद किये है। दरअसल दमन एवं दीव के सेलवास थाना क्षेत्र में 23 सितंबर को सात लाख चौदह हजार रुपये की चोरी हुई थी,जिसके आधार पर दमन पुलिस ने पूर्वी चंपारण पुलिस से संपर्क साधा।
जिसके बाद एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर सिकरहना डीएसपी उदय शंकर के नेतृत्व गठित टीम ने उक्त कार्रवाई की है।आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने बाकी रकम ट्रेन टिकट, फ्रिज और मोटर सहित अन्य सामानो की खरीद पर खर्च किया है। आरोपी को दमन पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

