दुर्गा पूजा में बंगाल के जेल में बंद कैदियो को चार दिन परोसी जायेगी विशेष व्यंजन

दुर्गा पूजा में बंगाल के जेल में बंद कैदियो को चार दिन परोसी जायेगी विशेष व्यंजन
Facebook WhatsApp

कोलकाता।पश्चिम बंगाल की जेलों में दुर्गा पूजा के मौके पर कैदियों के लिए चार दिनों तक विशेष भोजन की व्यवस्था की गई है। राज्य सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी सप्तमी से लेकर विजयादशमी तक कैदियों को खास व्यंजन परोसे जाएंगे ताकि वे भी त्योहार की खुशी में शामिल हो सकें।मिली जानकारी के अनुसार इस बार कैदियों को परेसने जाने व्यंजनो में बिरयानी के साथ-साथ चाइनीज़ पकवान भी शामिल किए गए हैं। नाश्ते में लूची-पूरी, चाउमीन और अंडे का टोस्ट परोसा जाएगा। सप्तमी (सोमवार) को दोपहर में मछली-भात-तरकारी और रात में चिकन करी दी जाएगी। अष्टमी पर सुबह पूड़ी-तरकारी और खिचड़ी- मिक्स सब्जी दोपहर में वही परोसा जाएगा, जबकि रात को लूची-तरकारी रखी जाएगी। नवमी को दोपहर में चावल, दाल और झींगा तरकारी, जबकि रात में चिकन बिरयानी मिलेगी। विजयादशमी पर दोपहर के भोजन में रोहु मछली और रात को फ्राइड राइस के साथ चिली चिकन परोसा जाएगा।

शाकाहारी कैदियों के लिए भी अलग से व्यवस्था की गई है, जिसमें वेज बिरयानी, पनीर, दही और आइसक्रीम शामिल हैं। इसके अलावा चारों दिनों में मिठाइयां भी दी जाएंगी।

बंगाल के जेल अधिकारियों के अनुसार कैदियों का जीवन जेल की चारदीवारी तक ही सीमित होता है, लेकिन त्योहार के समय उन्हें भी खुशी का अहसास दिलाने के लिए यह पहल की जाती है। इसी क्रम में जेल परिसरों में दुर्गा पूजा की शुरुआत भी हो चुकी है।

सूत्रों के अनुसार, कोलकाता स्थित प्रेसिडेंसी करेक्शनल होम में इस बार कैदियों ने स्वयं ‘एकता और विविधता’ थीम पर पूजा पंडाल की सजावट की है। पंडाल की थीम से लेकर सजावट तक का काम कैदियों ने खुद किया है, जो समाज को एकजुटता का संदेश देता है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page