सिकरिया फार्मेसी काॅलेज में हुई शांति समिति की बैठक,समाजिक सौहार्द मजबूत बनाने पर दिया गया जोर

सिकरिया फार्मेसी काॅलेज में हुई शांति समिति की बैठक,समाजिक सौहार्द मजबूत बनाने पर दिया गया जोर
Facebook WhatsApp

मोतिहारी।जिला शांति समिति की बैठक सिकरिया फार्मेसी कॉलेज के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ सदर एसडीओ निशांत सिहारा, सदर डीएसपी दिलीप कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी कुमारी प्रियंका, नगर थाना अध्यक्ष राजीव रंजन, छतौनी थाना अध्यक्ष मृत्युंजय पासवान, शांति समिति के अध्यक्ष डॉ परवेज तथा मार्गदर्शक डॉ शंभूनाथ सिकरिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। बैठक में रामनवमी के अवसर पर जगतगुरु शंकराचार्य को अल्पसंख्यक वर्गों द्वारा दिए गए सम्मान की सराहना की गई। इस अवसर पर एसडीओ सदर, डीएसपी एवं अन्य उपस्थित लोगों ने इसे साम्प्रदायिक सद्भाव का प्रतीक बताते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास समाज को एक नई दिशा देने का कार्य करते हैं। संचालन पूर्व प्राचार्य अरुण कुमार ने किया, जबकि अध्यक्षता डॉ परवेज ने की। बैठक के दौरान पंडित चंद्र किशोर मिश्र, बिन्टी शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने भी अपने विचार रखें। शांति समिति की गतिविधियों और उसकी भूमिका पर डॉ शंभूनाथ सिकरिया ने विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर डॉ तबरेज एवं करीमुल इमाम को एसडीओ और डीएसपी द्वारा चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वहीं एसडीओ सदर, सदर डीएसपी एवं प्रशिक्षु डीएसपी ने डॉ शंभूनाथ सिकरिया को भी शॉल एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page