बाबा साहेब की जयंती पर मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

बाबा साहेब की जयंती पर मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित
Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण। जिले के हरसिद्धि प्रखंड मुख्यालय में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता ई.कुंदन पासवान ने की। मौके पर भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे भारतीय संविधान के शिल्पकार थे और उनके द्वारा बनाए गए संविधान के आधार पर ही देश में कानून व्यवस्था संचालित हो रही है।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे बाबा साहेब के आदर्शों पर चलकर देश के विकास में योगदान दें। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर एक महान व्यक्तित्व थे। उनके द्वारा बनाया गया संविधान इतना समावेशी है कि सभी वर्गों के लोगों को विकास का अवसर मिला है। उनके विचारों पर चलकर देश निरंतर प्रगति कर रहा है। बीडीओ गुलशन कुमार ने बाबा साहेब के आदर्श को आत्मसात करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को भाजपा मंडल अध्यक्ष निकेश सिंह चौहान, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मासूम राजा एवं पंचायती राज पदाधिकारी आदित्य अंशु सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। सभी ने बाबा साहेब अंबेडकर के सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के प्रति योगदान को याद किया।

इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के मैट्रिक और इंटर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता कर रहे कुंदन पासवान ने कहा कि इस प्रकार जयंती मनाना बाबा साहेब के विचारों को जीवित रखने का प्रतीक है। कार्यक्रम में भाजपा के महामंत्री राहुल कुमार तिवारी, शिक्षक सुरेंद्र राम, प्रदीप कुशवाहा, मारकंडे कुशवाहा, रजनीश कुमार, महेंद्र साहनी, केदार प्रसाद, रमेश गिरी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page