एनडीए विधायक दल के नेता पद पर सम्राट चौधरी के चुने जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल 

Facebook WhatsApp

-भाजपा के पार्टी कार्यालय पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दी शुभकामनाएं

मोतिहारी।  सम्राट चौधरी को  एनडीए के विधायक दल का नेता चुन लिया गया। श्री चौधरी आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। श्री चौधरी के एनडीए के विधायक दल का नेता चुने जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर एक दूसरे को बधाई दी।

भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज ने कहा कि सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री बनना तय है, जो कल शपथ लेंगे। उनके मुख्यमंत्री बनने से विकसित बिहार की प्रगति यात्रा को नई दिशा और आयाम मिलेगा। 

उप महापौर डॉ. लालबाबू प्रसाद, प्रदेश महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा मोहिब्बुल हक, जिला उपाध्यक्ष मीना मिश्रा, विनोद कुशवाहा, सुधांशु रंजन, राकेश गुप्ता, सनीला देवी, शिवकुमार मांझी एवं इलाइची देवी, जिला महामंत्री त्रय  योगेन्द्र प्रसाद गुप्ता, मार्तण्ड नारायण सिंह एवं संजय कुमार चौधरी, जिला मंत्री संध्या देवी कुशवाहा, शंभु महतो, श्याम नंदन राम, हिमांशु सिंह, संजय साह, गुड्डी देवी, सूरज पांडेय एवं माला सिंह, कोषाध्यक्ष कुमार विजय उर्फ टिंकू सह-कोषाध्यक्ष रवि रंजन उर्फ पप्पू पांडेय कार्यालय मंत्री सियावर सिंह, प्रोटोकॉल प्रभारी आशीष रंजन, जिला प्रवक्ता प्रकाश अस्थाना, साजिद रजा, संगीता चित्रांश, मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद, सह-मीडिया प्रभारी- सुधीर गुप्ता, सोशल मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा, सह-प्रभारी चंदन सिंह, आईटी सेल प्रभारी ऋषभ झा, जिला प्रभारी- वरूण सिंह, उत्तरी मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष राजू वर्मा, मुफस्सिल मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा, मोतिहारी विधानसभा प्रभारी के प्रभारी वकील सहनी एवं संयोजक ओमप्रकाश सिंह ने हर्ष व्यक्त किया है। जानकारी गुलरेज शहजाद जिला मीडिया प्रभारी मोतिहारी भाजपा ने दी है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page