बाबा साहब अंबेडकर का विचार समाज को दे रहा सही दिशा:गप्पू राय
मोतिहारी। गांधी आश्रम बंजरिया पंडाल में डॉ. भीमराव अंबेदकर के 136वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में ई. शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय, अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमिटी, की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारियों द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेदकर के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित कर उन्हे नमन किया गया।
श्री राय ने बताया कि आज का दिन अपने आप में बेहद खास है, क्योकि आज के दिन ही भारतीय संविधान के वास्तुकार डॉ. भीमराव अंबेदकर की जयन्ती है। उन्होने समाज के पिछले पक्ति में खड़े लोगों के उत्थान, समानता, स्वतंत्रता, बन्धुत्व और न्याय पर आधारित संविधान की नींव रखी थी। अंबेदकर जयन्ती केवल एक राष्ट्रीय अवकाश नही यह देश के उस वीर पुत्र को सलाम करने का दिन जिन्होने इस देश की काया पलट कर रख दी।
श्री राय ने यह भी कहा जिस भारत का सपना बाबा साहब ने देखा था, हम सब मिलकर उस सपने को साकार करने का शपथ ले, उन्होने कहा जब तक आप सामाजिक स्वतंत्रता हासिल नही कर लेते कानून आपको जो भी स्वतंत्रता देता है, वह आपके किसी काम की नही है। देश के लोगो एवं उर्जावान कांग्रेस कार्यकर्ताओ से कहा शिक्षित बनो, संगठित रहो और समता मूलक सामाज के लिए संर्घष करते रहो।
उन्होने अवाह्नन किया कि डॉ. अम्बेदकर का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का श्रोत है। उनके विचार सामाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उक्त अवसर पर श्याम बिहारी प्रसाद, पूर्व राज्य मंत्री, बिहार सरकार, संगठन प्रभारी शैलेन्द्र सिंह, प्रो. विजय शंकर पाण्डेय, ओसैदुर्र रहमान उर्फ रोमा खान, पप्पू रंजन मिश्र, जयचंद प्रसाद यादव, श्री रमेश कुमार श्रीवास्तव, राज कुमार सिंह, दिग्विजय सिंह, ऋषि सिंह, मुन्नी देवी, किरण कुशवाहा, जग्गाराम शस्त्री, रंजीत पाण्डेय, देवेश कान्त त्रिपाठी, विनय सिंह, अजय झा, विश्वनाथ प्रसाद चौरसिया सहित अन्य सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

