बाबा साहेब के संकल्पो को आगे बढ़ा रही मोदी सरकार : सीकरीया

बाबा साहेब के संकल्पो को आगे बढ़ा रही मोदी सरकार : सीकरीया
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। भाजपा नेता उद्योगपति यमुना सीकरीया द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर  के जयंती के अवसर पर  सीकरीया शिक्षण संस्थान में शिक्षकों एवं छात्रों के साथ उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत बेगमपुर बस्ती में जाकर बच्चों के बीच स्वच्छता कीट का वितरण किया गया।

इस अवसर पर भाजपा नेता रोचक झा, अनिल प्रसाद, प्रिंसिपल प्रीति दुबे उपस्थित थे। भाजपा नेता यमुना सीकरीया ने कहा आज अंबेडकर  के विचारों के बारे में छात्रों को बताया गया।

कहा गया बाबा कि साहेब ने हर वर्ग को समान अधिकार और अवसरों की स्वतंत्रता देने वाला संविधान देकर हमारे लोकतंत्र की मजबूत नींव रखी। उन्होंने देश की अखंडता के लिए 370 का मजबूती से विरोध किया था। समाज को शिक्षित बनने और संगठित रहने का मंत्र दिया, आज मोदी सरकार ने बाबा साहेब के संकल्पो को आगे बढ़ाने में लगी है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page